वाराणसी: नाटी इमली के भरत मिलाप का लाइव प्रसारण 22 अक्टूबर को
वाराणसी में नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप का सजीव प्रसारण 22 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे से आकाशवाणी वाराणसी पर होगा। इसे मीडियम वेव 1242 KHz, विविध भारती एफएम 100.6 MHz और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकेगा।