वाराणसी: स्वर्ण कला केंद्र में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू

वाराणसी के महमूरगंज स्थित स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार सुबह 5:35 बजे भीषण आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे सोने-चांदी के स्ट्रांग रूम और साड़ियों के शोरूम को बचा लिया गया।