वाराणसी: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में दो आरोपियों को तीन साल की सजा

वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में महानंद यादव और श्याम बहादुर पाल को तीन-तीन साल की कठोर सजा सुनाई है। यह मामला 2015 का है, जब दोनों ने पीड़िता के साथ दो बार अभद्रता की थी।