वाराणसी: लहरतारा कैफे में पुलिस का छापा, दो युवक और दो युवतियां हिरासत में
वाराणसी के लहरतारा फ्लाईओवर के पास स्थित कैफे में बुधवार शाम मंडुवाडीह पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया, लेकिन मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने कैफे को बंद कराने की मांग की है।