वाराणसी की टीम ने सडेन-डेथ में कानपुर को हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप जीती
वाराणसी ने सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कानपुर को सडेन डेथ में 6-5 से हराकर खिताब जीता। मैच 120 मिनट तक गोलरहित बराबरी पर रहा और टाईब्रेकर में भी दोनों टीमों ने 5-5 गोल किए।