वाराणसी: कोहरे के कारण तीन विमान लैंड नहीं कर सके, दो लखनऊ लौटे

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तीन विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। इनमें से दो इंडिगो विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया, जबकि एक बुद्ध एयर का विमान काठमांडू लौट गया।