वाराणसी: एयर शो और पीएम मोदी के आगमन से 448 यात्रियों की उड़ानें प्रभावित
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एयर शो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण दो इंडिगो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं। इससे 448 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।