वाराणसी: वीडीए की टीम होटल ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची, हाईकोर्ट के स्टे से रुकी कार्रवाई

वाराणसी में थिओसोफिकल सोसाइटी परिसर में दयाल ग्रुप के होटल के ध्वस्तीकरण के लिए वीडीए की टीम पहुंची, लेकिन हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही और जमीन के स्वामित्व व लीज से जुड़े विवाद भी सामने आए।