वाराणसी: विवाहिता को 15 लाख रुपये दहेज के लिए पीटकर सड़क किनारे फेंका गया
वाराणसी में विवाहिता शिवा त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने 15 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया और 26 जुलाई को अर्द्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।