वाराणसी: रामेश्वर महादेव मंदिर में करंट लगने से युवक की मौत
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को 37 वर्षीय अभिषेक पांडेय की करंट लगने से मौत हो गई। वह पत्नी के साथ जलाभिषेक के लिए आए थे और हैंडपंप से पानी लेते समय करंट की चपेट में आ गए।