वाराणसी: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर घायल

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय उत्कर्ष सिंह की मौत हो गई। उसका साथी 21 वर्षीय विशाल यादव गंभीर रूप से घायल है और उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।