भीमपुरा में 72 घंटे बिजली गुल रहने पर ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम
भीमपुरा में चक्रवाती तूफान के बाद 72 घंटे तक बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सेमरी गांव के पास भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।