बलिया में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

सिकंदरपुर के बसारिखपुर से नवरत्नपुर जाने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सीसोटार चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग की है, अन्यथा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।