गाजीपुर का नाम बदलने की मांग, 'गाधिपुरी' और 'गांधीपुरम' के नाम प्रस्तावित
गाजीपुर में जिले का नाम बदलने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' का प्रस्ताव रखा, जबकि अन्य संगठनों ने 'गांधीपुरम' या 'गांधीपुरी' नाम की मांग की है।