बलिया में सरयू नदी कटान से गांवों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

बांसडीह, बलिया में सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों के अस्तित्व को बचाने के लिए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थायी ठोकर निर्माण, भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की गई है।