बलिया में आरएसएस का पथ संचलन, तीन हजार स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता
बलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन निकाला। लगभग तीन हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर के चार स्थानों से संचलन प्रारंभ किया और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित किया।