गोरखपुर: जलभराव पीड़िता संध्या यादव से मिले अजय राय, सरकार पर साधा निशाना
गोरखपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बेतियाहाता में जलभराव से प्रभावित ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मुलाकात की। उन्होंने सांसद रवि किशन और सरकार की विकास योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।