बेरुआरबारी में एडीओ पंचायत के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में धरना जारी
बेरुआरबारी में एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा।