मऊ: लामी अंडरपास में पांच दिन से जलभराव, एक दर्जन गांवों का रास्ता बाधित

मऊ के दोहरीघाट ब्लॉक में लामी गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बने अंडरपास में पिछले पांच दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को 5 किलोमीटर से अधिक घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।