देवरिया: युवक को छह दिन अवैध हिरासत में रखने पर कोतवाल और दरोगा निलंबित

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली में एक युवक को छह दिन तक अवैध हिरासत में रखने के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह और विवेचक दीप नारायण को निलंबित कर दिया गया है। मामले की सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज पेश करने होंगे।