इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ अदालत से 30 दिन की अग्रिम जमानत पर स्पष्टीकरण मांगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ की अपर सत्र न्यायालय द्वारा तीन आरोपियों को 30 दिन की अग्रिम जमानत देने के आदेश पर सवाल उठाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। न्यायालय ने पूछा है कि इस सीमित अवधि के पीछे क्या विशेष कारण थे, जबकि आरोपपत्र पहले ही दाखिल हो चुका है।