वाराणसी: दुबई से लौटे पति को लेने गई पत्नी की सड़क हादसे में मौत

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर में एक सड़क हादसे में पन्ना देवी (43) की मौत हो गई। वह अपने पति रामजग चौहान को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर घर जा रही थीं, जब उनकी कार बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।