वाराणसी: पटाखा विस्फोट में झुलसी चांदनी बेगम की इलाज के दौरान मौत

वाराणसी के पैगंबरपुर में 15 अक्टूबर को पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में झुलसी चांदनी बेगम (38) की एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद 22 अक्टूबर को मौत हो गई। उनके 13 वर्षीय बेटे आदिल खान को भी मलबे में दबने से चोट आई थी।