गोरखपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शव की पहचान में हुई गलती
गोरखपुर के सीहापार हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मां ने शव को अपनी बेटी समझकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन शाम को बेटी जिंदा मिली। अब पुलिस अज्ञात महिला के शव की पहचान में जुटी है।