बलिया में रोडवेज बस के नीचे आई महिला, मौके पर मौत

बलिया के नगरा में मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय सुभावती देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस को कब्जे में ले लिया है।