गोरखपुर: पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान
गोरखपुर के घघसरा में 45 वर्षीय मीरा देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह बेटियों ने मां का शव बरामदे में पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।