गाजीपुर: स्कूटी से क्लीनिक जा रही महिला आवारा पशु से टकराकर घायल

गाजीपुर में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सोमवार शाम को 32 वर्षीय संगीता राजभर आवारा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।