देवरिया के नेमा गांव में चाकू के हमले में घायल महिला की मौत
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में 62 वर्षीय सुभावती देवी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।