बलिया के नगरा में महिला से लूट, तीन संदिग्ध बाइक सवार हिरासत में

बलिया के नगरा बाजार में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने एक महिला पर नशीला पाउडर फेंककर उसके कान की बाली, मंगलसूत्र और बैग लूट लिया। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।