पिपराइच: निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर करंट से गंभीर घायल
पिपराइच के करमैनी गांव निवासी 26 वर्षीय मजदूर अशफाक अहमद सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।