वाराणसी में नवरात्रि के अवसर पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी पर भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतारें लगाईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की।