सहजनवा में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ
गोरखपुर के सहजनवा में तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन शनिवार को मुरारी इंटर कॉलेज में हुआ। पहले दिन महिला वर्ग में यूपी पुलिस की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पुष्पा यादव ने 62 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।