बलिया में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए 3.40 करोड़ की मंजूरी

योगी सरकार ने बलिया के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 3.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। विकास कार्य सुखपुरा के योगी बाबा मंदिर, हल्दी के नेकू बाबा-हुलासो सती मां मंदिर और निछुआडीह के माता परमेश्वरी देवी मंदिर में होंगे।