आजमगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 21 वर्षीय अशहद की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लिया।