देवरिया में अनुज विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में 20 वर्षीय अनुज विश्वकर्मा ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था और पिछले कुछ महीनों से गुमसुम था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।