आजमगढ़ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में 48 वर्षीय सत्येंद्र सिंह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर से गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।