गोरखपुर के युवक रवि निषाद का शव तीन दिन बाद देवरिया में मिला
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक रवि निषाद का शव मूर्ति विसर्जन के दौरान गोर्रा नदी में डूबने के तीन दिन बाद देवरिया के करहीघाट के पास मिला। शव को पुलिस ने नदी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।