आजमगढ़ के रौनापार में पोखरे में डूबने से युवक की मौत

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में नरोत्तमपुर ब्रह्मस्थान के पास 21 वर्षीय करन पासवान की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह दर्शन-पूजन के लिए गया था और गहरे पानी में चला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।