बलिया में हूटर बजाने पर युवक ने पुलिस से की बदसलूकी, 20 हजार का चालान

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने निजी कार में हूटर बजाते हुए पुलिस से बहस की। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर 20 हजार रुपये का चालान किया और उसके खिलाफ कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।