आजमगढ़ में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई, मौत

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के लीलापुर चकदीना खां गांव में 35 वर्षीय सिनोद कुमार ने पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।