देवरिया: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पेट में चाकू मारा, गंभीर हालत में रेफर
देवरिया के मठिया गांव में रविवार शाम को गुड्डू कुमार (35) ने पत्नी से झगड़े के दौरान चाकू से अपने पेट में वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज और फिर गोरखपुर रेफर किया गया।