गाजीपुर: प्रेमी के घर जहरीला पदार्थ खाकर युवती की मौत, सिपाही पर आरोप

गाजीपुर के कासिमाबाद में युवती सोनी राजभर ने शादी से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही गोविंद राजभर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।