बलिया: सती माता मंदिर के पास महिलाओं को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

बांसडीह (बलिया) में पुलिस ने बलवंत गुप्ता नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मनियारी के सती माता मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील गाने गाकर और फब्तियां कसकर उन्हें परेशान कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़कर कोर्ट में पेश किया।