बैरिया: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक और नाबालिग गिरफ्तार
बैरिया पुलिस ने सोनबरसा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ हलचल यादव (22) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। दोनों बिहार भागने की तैयारी में थे और बाइक को वहां बेचने की योजना बना रहे थे।