गाजीपुर में अवैध शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

गाजीपुर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दिलदारनगर में 45 पाउच, रेवतीपुर में 25 पाउच और सुहवल में 24 पाउच शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।