श्रीरामपुर में 18 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देवरिया के श्रीरामपुर थाना पुलिस ने 15 अक्टूबर को मुकेश कुमार को 18 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 90 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद हुई, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।