बांसडीह में दुर्गा पूजा से लौटते समय युवक पर चाकू-डंडे से हमला

बांसडीह थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव में 26 वर्षीय आशुतोष पांडेय पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने चाकू और डंडे से हमला किया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।