मऊ में अनियंत्रित पिकअप ने युवक मुकेश को कुचला, मौके पर मौत
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह बाजार में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप ने 26 वर्षीय मुकेश कुमार को कुचल दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिकअप चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू किया।