सादात में बाइक और पिकअप की टक्कर, युवक की मौत, भाई घायल

सादात थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव में बाइक और पिकअप की टक्कर में 22 वर्षीय नीरज तिवारी की मौत हो गई। नीरज अपने बड़े भाई शशिकांत के साथ सादात बाजार से लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।