वाराणसी में अनंता फूड कोर्ट के पास युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को आधा दर्जन युवकों ने एक युवक आदर्श राजभर पर चाकू से हमला किया। हमलावरों ने उसे अनंता फूड कोर्ट में घुसकर भी पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।